महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार ने विश्वास मत जीता

मुम्बई : महाराष्ट्र में भारी राजनीतिक उठा-पटक के बाद उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रस्तावित विश्वास मत को जीत लिया है। 288 सदस्य वाले राज्य विधानसभा में सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने अपना समर्थन जताया जबकि ए.आई.एम.आई.एम. के एक सदस्य ने विश्वास मत प्रस्ताव पर समर्थन नहीं दिया। साथ ही सदन … Read more

झारखंड के पहले चरण में 63 प्रतिशत लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

रांची : झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण रहा। पहले चरण में लगभग 63 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  इस दौरान कुछ स्थानों पर नक्सलियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। … Read more

किसान चौपाल में किसानों को मिली जानकारी

पटना : बिहार के सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के पैगम्बरपुर गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। बनियापुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी  राम प्रसाद सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक राज्य के आठ हजार चार सौ पांच पंचायतों में किसान चौपाल लगायी जा रही … Read more

भारतीय संविधान देश की आत्मा है : कुमुद

पटना : बिहार के वैशाली जिले में संविधान दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अम्बेडकर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। हाजीपुर नगर के अम्बेडकर भवन में अनुसूचित जाति जनजाति और अम्बेडकर विकास मंच के संयुक्त कार्यक्रम में श्री कुमुद ने … Read more

वैशाली में 55 किलो सोने की हुई लूट

पटना(मनीष कुमार ) : बिहार के हाजीपुर शहर में दिन दहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है| अपराधी लगभग 55 किलो सोना लूट कर फरार हो गए हैं| जिसकी कीमत बाजार में लगभग 25 करोड़ रूपए बतायी जा रही है| 8 की संख्या में आये हथियार से लैस बदमाशो ने मुथुट … Read more

सरकारी धन के गलत प्रयोग पर सीबीआई ने नौ ठिकाने पर मारे छापे

नई दिल्ली: देश के तीन शहरों के नौ स्थानों पर केन्द्रीय जांच ब्यूरों, सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। दल ने एजल, इम्फाल और गुड़गांव के नौ स्थान पर छापेमारी के दौरान कई लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मणिपुर विकास सोसाईटी के तत्कालीन अध्यक्ष ओ.इ.बी.बी. सिंह पर सरकारी राशि का … Read more