BHRNEWS

अनलॉक का चौथा चरण आज से शुरू, राज्य अब नहीं लगा सकेंगे लॉकडाउन

नई दिल्ली : अनलॉक का चौथा चरण आज से देश भर में शुरू हो गया है। इसका प्रभाव 30 सितम्बर तक रहेगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-4 में अधिक छूट की घोषणा की है। इसके साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और वैवाहिक कार्यक्रम करने के लिए 21 सितम्बर से कुछ शर्त के साथ छूट की घोषणा की गयी है। अभी एक स्थान पर ज्यादा से ज्यादा सौ से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान को खोलने की अनुमति अभी नहीं दी गयी है। राज्य भी अब अपने स्तर से लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। इधर, बिहार में छह सितम्बर तक लगायी गयी लॉकडाउन के प्रावधान शहरी क्षेत्रों में लागू रहेंगे।

Leave a Comment