BHRNEWS

पेटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बीरबल पहले तो नीतीश दूसरे स्थान पर रहे

पटना :  चित्रों में रंग भरना हो और बच्चे हो तो कई रंग उभर आते हैं। जो जिदंगी को दिशा देते हैं। बिहार के सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के एम.डी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपनी प्रतिभा का जम कर प्रदर्शन किया और एक से बढ़कर एक चित्र बनाये। जिसमें पहले स्थान पर बीरबल कुमार रहे तो दूसरे स्थान पर नीतीश कुमार, तीसरे स्थान पर बसर अली, चौथे पर अनिषा कुमारी और पांचवें स्थान पर अनुराधा कुमारी ने बाजी मारी। बच्चों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा दिखायी। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी और विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।  छात्रों के बनाये गये चित्रों का चयन करने के लिए एक निर्णायक मंडल बनाया गया था। जिसमें बनियापुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, एम.डी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन राम, शिक्षक आर.पी. यादव, दिलीप कुमार रस्तोगी, मधुलिका कुमारी, मध्य विद्यालय पैगम्बपुर के शिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय और स्नेहलता कुमारी शामिल थे।

Leave a Comment