BHRNEWS

युवा विकास मोर्चा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी

पटना : बिहार में बाढ़ वाले क्षेत्रों में आम जन-जीवन अस्त व्यस्त है। कहीं पानी की समस्या है तो कहीं भोजन नहीं मिल रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश के वैशाली जिले में युवा विकास मोर्चा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत कार्य चलाया। राहत कार्य के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच चूड़ा, गुड़ और खिचड़ी का वितरण किया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रतीक यशस्वी, राष्ट्रीय महासचिव श्रेयश सिंह और शहर के प्रसिद्ध चिकिसक डॉ बी झा मृणाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि राहत कार्य पिछले छह दिन से चलाया जा रहा है। इस दौरान लगभग चार हजार से अधिक लोगों को राहत प्रदान किया गया है। बयान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद आगे भी की जायेगी। श्री प्रतीक ने कहा कि निचले इलाकों के गंगा नदी का पानी प्रवेश किया है। उन स्थानों के लोगों ने प्रसिद्ध गांधी सेतु पर शरण ले रखा है। जिनके बीच राहत कार्य किया गया है। अगर आने वाले दिनों में समस्या बनी रही तो मोरचा उनकी मदद जारी रखेगा। चिकिसक डॉ मृणाल के मार्गदर्शन में कई जगहों पर संगठन के  दर्जनों कार्यकर्ता  दिन रात लोगों की मदद में लगे रहे और आगे भीं लगे रहेंगे।

मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री सिंह ने कहा कि हाजीपुर शहर के आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों में पानी का स्तर कम हुआ है, लेकिन जब तक पूरी तरह से समस्या समाप्त नहीं हो जाती संगठन के कार्यकर्ता लगातार लोगो के सेवा में खड़े रहेंगे। लगातार छह दिन से चल रहे राहत कार्य में उपाध्यक्ष अजीत कुमार, शशिकांत पासवान, नितेश कुमार राणा, डॉ आदित्य भूषण, सुनील कुमार, लल्ला कुमार, सुबोध कुमार,सत्येंद्र दास, आशीष राय, संतोष कुमार  समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा दी।

Leave a Comment