BHRNEWS

करिश्माई व्यक्तित्व के धनी हैं प्रधानमंत्री: प्रो. सिंहा

पटना। बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो अनिल कुमार सिंहा ने कहा है कि प्रधानमंत्री करिश्माई व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके व्यक्तित्व से युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। प्रो सिंहा आज शिक्षक प्रकोष्ठ के बेगूसराय जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित एक वेबिनार का आयोजन किया गया। विषय था- “प्रधानमंत्री: व्यक्तित्व और कृतित्व”। उद्घाटन प्रदेश संयोजक प्रो अनिल कुमार सिंहा ने किया। वेबिनार को प्रकोष्ठ के सह- संयोजक डॉ कुमार संजीव, बेगूसराय के जिला संयोजकसंयोजक डॉ शशिकांत पांडे, भाजपा नेता सुरेश राय आदि ने संबोधित किया।

Leave a Comment