BHRNEWS

कोरोना से पिछले चौबीस घंटे में हजार से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली : कोरोना महामारी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले चौबीस घंटे में देश भर में 13 सौ लोगों की मौत हो गयी है, इस प्रकार अब तक 82066 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि स्वस्थ होने वालों की दर 78.53 प्रतिशत हो गयी है। संक्रमित लोगों की संख्या पचास लाख बीस हजार तीन सौ उनसठ पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में इस महामारी का प्रकोप और बढ़ गया है। जहां पिछले चौबीस घंटे के दौरान लगभग 514 लोगों की मौत हो गयी। देश में अब तक सक्रिय मामलों की संख्या 9,95,933 है।

ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर लगभग 29 लाख (29,46,427) से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या करीब चार गुणा है।

सक्रिय मामलों में से करीब 60 प्रतिशत महाराष्ट्रकर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु से सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 20,000 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस आंध्र प्रदेश (8846) और कर्नाटक (7576) का स्‍थान रहा।

Leave a Comment