BHRNEWS

पटना विश्वविद्यालय का शिक्षा संकाय गठित, कुमार संजीव बने सदस्य

पटना : पटना विश्वविद्यालय के अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए शिक्षा संकाय का गठन कर दिया गया है। कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।  पटना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के अध्यक्ष, स्नातकोत्तर शिक्षा विभाग के अध्यक्ष सहित पटना ट्रेनिंग कॉलेज और वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य को इसका सदस्य बनाया गया है। डॉ. कुमार संजीव को विशेषज्ञ के रूप  में इसका सदस्य बनाया गया है। डॉ. संजीव वर्तमान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. जी. बी. टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज दरभंगा के प्राचार्य हैं। शिक्षा संकाय के अध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार ने बताया कि डॉ. कुमार संजीव के अलावे प्रो.ए.आर.खान, डॉ.सचिन  कुमार (झारखण्ड) और डॉ. ध्रुव कुमार को संकाय का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।  डॉ. ए. आर. खान अभी बी. आर. अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय अध्यक्ष हैं, जबकि डॉ. सचिन कुमार, रांची विश्वविद्यालय के रांची वीमेंस कालेज में शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक हैं। डॉ. ध्रुव कुमार पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नालंदा कालेज के शिक्षा विभाग के अध्यक्ष हैं।

Leave a Comment