BHRNEWS

बिहार में दुष्कर्म के आरोपी को मिली फांसी की सजा

पटना : बिहार में समस्तीपुर के विशेष कोर्ट(पोस्को) के न्यायाधीश देशमुख ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर देने के मामले मे आरोपी रामलाल महतो को फांसी की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक(पोस्को) विनोद कुमार ने बताया कि न्यायाधीश ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना के पांड़ गांव में 2 जून 2018 को तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने के मामले मे सुनवाई करते हुए आरोपी को यह सजा दी है।
आरोपी रामलाल महतो को भा.द.वि.की धारा 302,376 एवं 6 पोस्को एक्ट मे दोषी पाते हुए अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।
इस सम्बंध मे जिले के दलसिंहसराय थाना में पीड़ित के परिजनों ने कांड संख्या 150/18 दर्ज कराया था। जिसमें रामलाल महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

Leave a Comment