BHRNEWS

मास्क से ही कोरोना से होगा बचाव : शिल्पी

पटना : मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। पूरे विश्व में जब कोरोना वायरस महामारी के रूप में तबाही मचा रहा है, हर कोई उसका निदान खोज रहा है। जिसमें सबसे पहले मुंह और नाक को ढंकने की बात आई है। इसके लिए मास्क की आवश्यकता हुई है।

हर कोई मास्क लगा रहा है। यह देख वैशाली जिले के हाजीपुर की रहने वाली शिल्पी सिंह ने लोगों की मदद करने की ठानी। अपने दिवंगत पति सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युजंय कुमार की याद में श्रीमति सिंह ने मास्क का निर्माण शुरू कर दिया। जिसे उन्होंने ऐसे लोगों के बीच वितरण करना शुरू कर दिया जिन्हें इस बीमारी से बचने का कोई उपाय नहीं सुझ रहा था।

अपने पति के बड़े भाई प्रतिज्ञा सामाजिक संस्था के संस्थापक सह गोरौल व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार की मदद से उन्होंने हर उस व्यक्ति तक मास्क को पहुंचाया जिसे इसकी जरूरत थी। शिल्पी ने कहा कि कोरोना वायरस से सावधानी ही बचाव है।

वे हर दिन 25 से 30 मास्क बनाती हैं। इसके बाद उसे संस्था और हेलमेट ढाबा, जो युवाओं को बाइक पर बिना हेलमेट नहीं बैठने की सलाह देता है, उसकी मदद से वितरण कर रही हैं। प्रतिज्ञा के संस्थापक सह सचिव संजय कुमार ने कहा कि उनके छोटे भाई की पत्नी शिल्पी ने जूट बैग मेकिंग का प्रशिक्षण लिया है। इस समय जब मानव पर विपदा आ गयी है तो उन्होंने अपने इस हुनर को उसे समर्पित किया है। श्री कुमार ने कहा कि इनायत नगर पंचायत पैक्स परिसर में आसपास के गांव भीखनपुरा, चकिया, व्यासचक में ग्रामीणों के बीच मास्क का वितरण हर दिन किया जा रहा है। साथ ही संस्था की ओर से लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी दी जा रही है।

 

संजय कुमार ने बताया कि इनायत नगर पंचायत पैक्स परिसर में भीखनपुरा, चकिया, व्यसचक सहित कई जगहों पर जरूरतमंद लोगो के बीच लगभग 200 मास्क वितरित किया गया संजय कुमार ने बताया इस Corona वायरस जैसे महामारी में प्रयास रहेगा की ज्यादा से ज्यादा लोगो को संस्थान के माध्यम से मास्क पहुंचाया जा सके !

Leave a Comment