BHRNEWS

लॉक डाउन दो की घोषणा पर मुंबई से घर जाने के लिए निकले बाहरी कामगार

मुंबई : लॉकडाउन दो की घोषणा होते ही मुंबई शहर में रहने हजारों प्रवासी मजदूर अपने घर जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर पहुंच गये। ट्रेन नहीं होने के बाद भी मजदूर आंदोलन करने लगे और घर भेजे जाने की मांग करने लगे। मजदूरों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग भी किया। मजदूरों के मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पुत्र आदित्य ठाकरे ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने की मांग की गयी थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हुई वार्ता के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घर भेजे जाने का मामला उठाया था।

Leave a Comment