BHRNEWS

वैशाली में 55 किलो सोने की हुई लूट

पटना(मनीष कुमार ) : बिहार के हाजीपुर शहर में दिन दहाड़े अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है| अपराधी लगभग 55 किलो सोना लूट कर फरार हो गए हैं| जिसकी कीमत बाजार में लगभग 25 करोड़ रूपए बतायी जा रही है| 8 की संख्या में आये हथियार से लैस बदमाशो ने मुथुट फाइनेंस कम्पनी क़े कर्मचारी को बंधक बना लिया और करोड़ो का सोना लूट कर आसानी से फरार हो गए विरोध करने पर गार्ड और कर्मचारी के साथ मारपीट की| प्रभारी एसपी ने बताया कि करीब 55 किलो सोना की लूट हुई है| प्रभारी एसपी मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जाँच शुरू कर दी है|

Leave a Comment