नई दिल्ली : स्पेन की राजाकुमारी मारिया टेरेसा की मौत कोरोना वायरस से हो गयी। जिससे पूरे विश्व में सनसनी फैल गयी है। किसी शाही परिवार के सदस्य की मौत का यह पहला मामला है। राजकुमारी की उम्र 86 साल बतायी जा रही है। राजकुमारी के भाई राजकुमार सिक्टो एनरिक डे बोरबोन ने फेसबुक के माध्यम से यह जानकारी दी है। राजकुमारी का जन्म वर्ष 1933 में 28 जुलाई को हुआ था। राजकुमारी का अंतिम संस्कार मैड्रिड में किया गया।
![](https://bhrnews.com/wp-content/uploads/2020/03/Princess-Maria-Teresa-of-Spain-becomes-first-royal-to-die-from-COVID-19-1.jpg)