BHRNEWS

Bhai Dooj 2020 : भैया दूज पर बहनें भाईयों के सौभाग्य की करेंगी प्रार्थना,जाने मुहूर्त

Bhai Dooj 2020 एक बजे से लेकर तीन बजे तक का होगा मुहुर्त

नई दिल्ली : भैया दूज कल अर्थात 16 नवम्बर 2020 दिन सोमवार को मनाया जायेगा। bhai dooj 2020 timing ज्योतिषियों के अनुसार इसका मुहुर्त दोपहर एक बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और 3 बजे तक रहेगा। इसी समय बहनें अपने भाईयों के दीर्घ जीवन की कामना करेंगी। देश के कुछ हिस्सों में इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु देव यमराज की पूजा बहनें करती हैं। जानकारों और मान्यताओं के अनुसार यमुना और यमराज भाई बहन थे। यमुना की जब शादी हो गयी तो उसने अपने घर पर यमराज को बुलाया। यमराज का मानना था कि उन्हें कोई भी अपने घर नहीं बुलायेगा, लेकिन बहन के आग्रह पर उन्होंने उसके घर जाने की तैयारी की। यमराज बहन यमुना के घर पहुंच गये। भाई को अपने घर आया देख कर बहन काफी प्रसन्न हुई। उसने भाई का काफी आदर-सत्कार किया। इस आथित्य से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को उसके घर आया करें। यमराज ने आर्शीवाद देते हुए कहा कि इस दिन जो भी बहन अपने भाई का विधिपूर्वक तिलक करेगी तो उसे मौत का भय नहीं रहेगा। जिसके बाद से इस दिन बहनें इस पूजा को करती हैं। पंडित रामाशंकर मिश्र कहते हैं कि इस दिन भाई को अपने बहन ही भोजन करने का प्रयास करना चाहिए। बहन से झूठ नहीं बोलना चाहिए। इस दिन मांसाहार और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। बहनों को भाई का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रख कर तिलक करना चाहिए। इसके बाद बड़ों का आर्शीवाद लेना चाहिए।

 

Leave a Comment