BHRNEWS

अपहरण के बाद नौसेना अधिकारी की जला कर हत्या

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पालघर में नौसेना के एक अधिकारी को कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के लिए दस लाख रूपये की मांग की। मांग पूरा नहीं होने के बाद अपराधियों ने उन्हें आग के हवाले कर दिया। इसके बाद अपराधी फरार हो गये। जहां उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने उनके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। खोजबीन के दौरान पुलिस को नौसेना अधिकारी पालघर के जंगल में जली हुई अवस्था में मिले। पुलिस ने उन्हें दहानू के एक अस्पताल में भरती कराया लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ती गयी तो उन्हें नौसेना अस्पताल आईएनएस अश्विनी में भरती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी।  पुलिस के अनुसार नौसेना अधिकारी की पहचान झारखंड के रांची शहर के रहने वाले सूरज कुमार दूबे के रूप में हुई है जो तमिलनाडु के आईएनएस कोयम्बटूर में तैनात थे।  पालघर के एसपी दत्तात्रे शिंदे ने बताया है कि तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारी को चेन्नई हवाई अड्डे के पास से अपहरणकर्ताओं ने उठाया था।

 

 

Leave a Comment