BHRNEWS

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महाराष्ट्र संभाग के सचिव बने योगेश बनकर

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के मराठी चैनल झी 24 न्यूज लाईव्ह के मुख्य संपादक योगेश बनकर को महाराष्ट्र के मराठवाडा संभाग के सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष सतीश मधुकरराव महामुनी ने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की सहमति मिलने पर की है।  मनोनयन के बाद महामुनी ने कहा कि योगेश बनकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में ग्रामीण से लेकर शहर के पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उसे मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री महामुनी पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर पत्रकरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।  श्री बनकर के सचिव मनोनीत किये जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद जाकिर हुसैन, मुक्ता राम गव्हाणे (दैनिक सामना), अरविद मुरकुटे (दैनिक आनंद नगरी), राजू बिरारे (दैनिक लोकमत), नितीन दौड (दैनिक गांवकरी), जुबेर शहा (दैनिक दिव्य मराठी), अरविद वाघ (दैनिक सकाल), गणेश जाधव (दैनिक पुढारी), संदिप मानकर (दैनिक मराठवाडा साथी), राजू गवली (दैनिक पुण्यनगरी), संजय दांडगे (दैनिक शब्दराज), नानासाहेब गायकवाड (खासदार टाइम्स बातमीदार), साहेबराव पवार (दैनिक बाळकडू), फकरू कुरैशी (दैनिक लोकमत समाचार), सुरेश गिराम (दैनिक लोकपत्र), विशाल जाधव (दैनिक मराठवाडा केसरी), इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जालना जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, जलगांव जिला अध्यक्ष फारुख शेख, शेख शकील (पृष्ठभूमि) समेत कई अन्य पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं है।

Leave a Comment