BHRNEWS

गुजरात मंत्रिमंडल गठित, 24 नये मंत्रियों ने ली शपथ

नई दिल्ली : गुजरात में 24 मंत्रियों ने शपथ ले लिया। गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी और भाजपा के प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी भी शपथ लेने वालों में शामिल हैं। पूर्व मंत्रिमंडल का कोई भी सदस्य इस नये मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इस नये मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री शामिल हैं। जिनमें से पांच राज्य मंत्री के पास स्वतंत्र प्रभार होगा। कैबिनेट मंत्री में शामिल राजेन्द्र त्रिवेदी, ऋषिकेश पटेल, जीतू वघानी, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, किरीट सिंह राणा, कनुभाई देसाई, नरेश पटेल, अर्जुन सिंह चौहान और प्रदीप परमार मुख्य हैं। गौरतलब है कि भूपेन्द्र पटेल ने 17 वें मुख्यमंत्री के रूप में कल शपथ ग्रहण किया था। उस समय से मंत्रिमंडल गठन की कार्रवाई की जा रही थी। कई नेताओं के नाम बराबर उछलते रहे जिससे राज्य की राजनीति में गरमाहट महसूस की जा रही थी।

 

 

Leave a Comment