BHRNEWS

गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो रही है: रामविलास

नई दिल्ली : केन्द्रीय उपभोक्ता कार्य मंत्री रामविलास पासवान ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से रबी मौसम की गेहूँ खरीद शुरू करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने को कहा है।

श्री पासवान ने कहा कि केन्द्रीय सरकारी एजेंसियां पूरे देश में गेहूँ की खरीद शुरू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बे-मौसम वर्षा और ओलावृष्टि के बाद भी रबी ने उपज में रिकार्ड वृद्ध दर्ज की है। किसानों को अपने कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए सरकारी खरीद एजेंसियों की मदद की आवश्यकता है।

Leave a Comment