BHRNEWS

चैरिटेबल ट्रस्ट ने चलाया कोरोना वायरस पर जागरूकता अभियान

पटना : झारखंड की राजधानी रांची जिले के अनगढ़ा प्रखंड के मंझिला टोली और मासु गांव में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कोविड उन्नीस पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अमर-कुमुद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलाये गये इस अभियान में रांची विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी और विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कुमुद लता मेहला ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

डा. चौधरी ने कहा कि इस महामारी से बचने का एक मात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाये रखना और सरकार की ओर से दी जा रही जानकारी ही है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग किसान समुदाय से आते हैं। उन्हें घर से बाहर जाकर काम करना पड़ता है इस लिए आवश्यक है कि एक-दूसरे उचित दूरी बनाये रखा जाये।

श्रीमती मेहता ने महिलाओं से कहा कि उन पर समाज को बचाने की जिम्मेदारी है। बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साबुन से बार-बार हाथ धोना, मास्क का प्रयोग करना, शौचालय को स्वच्छ रखने जैसे कार्य करने चाहिए। इस अभियान में समाज सेवी सखीचंद महतो, हेसल पंचायत की मुखिया शीला देवी, उपमुखिया साकिर अंसारी, गबेश्वर महतो, अजित महतो, सीताराम महतो, धनजंय महतो, गोपाल महतो, पूर्व सरपंच गोवर्धन महतो, सूरज नारायण महतो, रीता देवी समेत अनेक लोग उपस्थित थे। मौके पर ट्रस्ट की ओर से ग्रामीणों के बीच मास्क और साबुन का भी वितरण किया गया।

 

Leave a Comment