BHRNEWS

जदयू ने श्याम रजक को किया निष्कासित

बिहार विधान सभा की सुगबुगाहट शुरू होते ही राज्य में राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पहले राजद ने अपने तीन विधायकों को पार्टी विरोधी कार्यों में शामिल होने का आरोप लगाकर निकाल दिया, तो जदयू भी पीछे नहीं रही। उसने भी श्याम रजक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया किस श्याम रजक का व्यवहार पार्टी के प्रति संतोषजनक नहीं था। जिसके कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार श्याम रजक जल्द ही अपनी पुरानी पार्टी राजद में लौटने को तैयार है। कहा जाता है कि कभी पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के खासम खास माने जाने वाले श्री रजक जदयू में आ गए थे, लेकिन उनका दिल यहां रामा नहीं और वे वापस राजद में जाने को तैयार हैं।

Leave a Comment