BHRNEWS

डॉ. कुमार संजीव बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

पटना। बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो अनिल कुमार सिंहा ने आज अर्थात एक जुलाई 2020 प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। डॉ. कुमार संजीव समेत छः लोगों को प्रदेश सह- संयोजक बनाया गया है। अन्य नामों में पंकज क्रांतिकारी, प्रो अखिलेश तिवारी, पंकज कुमार सिंह, डा अनिल कुमार और डॉ मनीष सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही डॉ गणेश प्रसाद सिंह को वित्त रहित कॉलेज प्रमुख, डॉ गिरिजेश नंदन कुमार को मुख्यालय प्रभारी, कुमार पियूष राज को प्रवक्ता, सुभेश कुमार सिंह को कार्यालय प्रभारी और डॉ संजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कार्य समिति के 26 सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गयी है

Leave a Comment