BHRNEWS

नाईजीरिया के पास समुद्री जहाज से 20 भारतीय नागरिकों का हुआ अपहरण

नई दिल्ली  :  नाईजीरिया के पास एक मालवाहक जलयान पर सवार 20 भारतीय नागरिकों का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। यह लोग एमटी-ड्यूक नामक जलयान पर सवार थे जो समुद्र में संचालित हो रहा था।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि यह इस साल की तीसरी घटना है। जो इस क्षेत्र में हुई है। जिसमें भारतीय नागरिकों का अपहरण किया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अबुजा में स्थित भारतीय उच्चायोग नाईजीरिया सरकार के संपर्क में है जिससे बंधक बने नागरिकों को अविलम्ब छुड़ाया जा सके। भारतीय दूतावास अन्य देशों से भी सर्म्पक कर रहा है।

Leave a Comment