BHRNEWS

निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को दी जायेगी फांसी

नई दिल्ली : निर्भया के चारों दोषी आरोपियों को 22 जनवरी की सुबह सात बजे दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी जायेगी। पटियाला हाउस अदालत ने इसके लिए डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारो दोषी पवन गुप्ता, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और मुकेश को फांसी दी गयी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने सात साल पुराने मामले में लम्बी सुनवाई के बाद फैसला दिया। न्यायालय ने दोषियों को अपनी कानूनी औपचारिकताएं पूरा करने के लिए 14 दिन की मोहलत दी है। गौरतलब हो कि वर्ष दो हजार बारह के 16 दिसम्बर की रात चारों आरोपियों ने निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे बुरी तरह घायल कर फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मामले में एक आरोपी राम सिंह ने जेल में ही खुदकुशी कर ली थी।

बाद में निर्भया की मां ने फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि मेरी पुत्री को न्याय मिल गया है। इससे महिलाएं मजबूत होंगी और अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।

Leave a Comment