BHRNEWS

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ लिया

राज्य के सोलहवें मुख्यमंत्री बने

नई दिल्ली : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण कर लिया। श्री चन्नी प्रदेश के सोलहवें मुख्यमंत्री हैं। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने श्री चन्नी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। शपथ लेने के बाद अपने पहले सम्बोधन में श्री चन्नी ने केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने मीडिया को अपने पहले सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अट्ठारह सूत्री कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के नागरिकों के सभी मामलों का हल जल्द निकाला जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की अखंडता, एकता और भाईचारे को कायम रखा जायेगा। सभी को मिलजुल कर रहना है और प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है। उन्होंने कांग्रेस प्रमुख को बधाई देते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है वह उसे सावधानी के साथ लेकर चलेंगे।

Leave a Comment