BHRNEWS

भाजपा ने पहले चरण के लिए प्रत्याशी की पहली सूचि जी जारी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के मुख्य घटक दल जदयू और भाजपा ने सीट बंटवारें की घोषणा कर दी है। जिसमें 122 सीट पर जदयू और 121 सीट पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। सीट तय होने के बाद भाजपा ने पहले चरण के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें गया से मंत्री प्रेम कुमार, पटना साहिब से नंद किशोर यादव, मधुवन से राणा रणधीर, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बनमनखी से कृष्ण कुमार ऋषि, चैनपुर से ब्रज किशोर बिंद, प्राणपुर से मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को टिकट मिला है, जबकि तीरंदाज श्रेयसी सिंह को भाजपा ने जमुई से मैदान उतारा है। इसके साथ ही दीघा से संजीव चौरसिया, कुम्हरार से अरूण कुमार सिन्हा, दरभंगा से संजय सरावगी, छातापुर से नीरज कुमार बबलू भाजपा का परचम लहराने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment