BHRNEWS

भारतीय संविधान देश की आत्मा है : कुमुद

पटना : बिहार के वैशाली जिले में संविधान दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अम्बेडकर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने कहा कि भारतीय संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। हाजीपुर नगर के अम्बेडकर भवन में अनुसूचित जाति जनजाति और अम्बेडकर विकास मंच के संयुक्त कार्यक्रम में श्री कुमुद ने कहा कि समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय आधारित इस ग्रंथ में कोई छेड़छाड़ की गयी तो इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति संघ के सचिव ललन राम ने कहा कि विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा है। जो सबको स्वतंत्रता पूर्वक सभी को जीने की आजादी देता है। जो लोगों को मूल कर्तव्यों की जानकारी देता है। कार्यक्रम में लोगों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों को निभाने की शपथ ली। इस मौके पर समाजसेवी महेन्द्र पासवान, मंच के प्रदेश महासचिव रंजित बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष संजू चन्द्रा, रमेश रजक, जगदेव राम,  मंच के उपाध्यक्ष पप्पू रजक, अरूण रजक, मुरारी पासवान, डॉक्टर कृष्णा चौधरी, चंदन पासवान, आशुतोष पासवान, रमेश रमण समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष शिव चन्द्र राम ने किया।

Leave a Comment