BHRNEWS

रसोई गैस में लगी आग से लाखों की सम्पति जली, चार की मौत

पटना : बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत सनैया पंचायत के जखौर गांव में आग लगने से लाखों की सम्पति जल कर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार खाना पकाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के लीक हो गया जिससे घर में आग लग गयी, इससे घर में रखे लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि इंद्रदेव महतो के घर के पीछे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले वे बैंक से निकासी कर पचास हजार रुपए लाकर घर में रखे थे। घर में खाना पकाने के दौरान रसोई गैस लीक होने पर घर वाले घर से निकल कर भाग गए। इसी दौरान रसोई गैस के कारण आग की लपटें तेज हो गई और पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखे पलंग,  चौकी , बिछावन,  कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गये। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर भी बाद में तेज आवाज के साथ विस्फोट कर कई टुकड़ों में बट गया।

एक अन्य घटना में झारखंड में गिरीडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर के फट जाने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।  पुलिस के अनुसार खिड़किया मोड़ निवासी बुधन राय अपने पूरे परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गये थे। रात लगभग साढ़े दस बजे घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में बुधन राय पुतोहू सुनीता देवी,  ढाई वर्ष का पोता आयुष कुमार और दो माह का एक अन्य पोता तथा बुधन राय की पत्नी कामेश्वरी देवी उसकी चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गयी, जबकि घर में उपस्थित लोग उसके मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम स्थल पर पहुंची।    पुलिस ने बताया कि मलवे को पूरी तरह हटाने के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

Leave a Comment