BHRNEWS

रोजगार खोने वाले कामगारों के खातों में भेजी गयी राशि

नई दिल्ली : केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण रोजगार खोने वाले दो करोड़ प्रवासी कामगारों के बैंक खातों में नकद सहायता राशि भेजी गयी है। श्री गंगवार ने कहा कि अब तक इसके अंतर्गत पांच हजार करोड़ रूपये दिये गये हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों की मदद के लिये बीस नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये थे। इस दौरान पंद्रह हजार से अधिक श्रमिकों की शिकायतों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों को भवन निर्माण और अन्य निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिये गठित कोष से प्रभावित कामगारों की मदद करने को कहा है।

Leave a Comment