BHRNEWS

संविधान दिवस पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

पटना : बिहार के कई स्थानों पर संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रदेश के वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड के ताल सेहान गांव में अंबेडकर विकास मंच की ओर से संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन छौरही पंचायत के मुखिया नागेश्वर साहनी और खाजेचांद पंचायत के सरपंच नितेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपस्थित मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने कहा कि स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय आधारित भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। उन्होंने कहा की विश्व में सबसे बड़ा संविधान भारत का है यह  संविधान सभी जाति और धर्म के लोगों को स्वतंत्रतापूर्वक जीने का अधिकार देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंच के प्रदेश सचिव रमेश रजक ने कहा कि सामाजिक सुधार के इस आंदोलन में युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित नौनिहाल बच्चों को अतिथियों ने पाठ्य पुस्तक देकर शिक्षा के प्रति जागरुक होकर अपने हक अधिकार को जानने का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षक दिनेश राम, भुवनेश्वर राम, मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद मुर्तुजा, रामवृक्ष राम, पंकज किशोर, रविंद्र पासवान, राजन पासवान, राजन पासवान, लालदेव राम, सुबोध कुमार, चंदन पासवान, कुलदीप राम और अजय पासवान समेत अनेक लोगों ने भाग लिया।

Leave a Comment