BHRNEWS

16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

पटना : बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने तीन महिला स्मैक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। जिनके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। इनके पास से लगभग 45 हजार रूपये भी पुलिस ने बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक दया शंकर ने बताया कि जानकारी मिलने पर एक पुलिस टीम का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। दल ने खटाल पट्टी गुलाब बाग स्थान पर छापेमारी की तो इलाके के अलग-अलग घरों से 80 पुड़िया स्मैक मिला। जिसमें लगभग सोलह ग्राम ब्राउन शुगर है। एसपी ने कहा कि मौके पर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जबकि इससे संबंधित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जो फरार बताये जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस संबंध में स्थानीय सदर थाना में कांड संख्या-24/21 दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोपितों पर धारा-8/21 /22 एनडीपीएस एक्ट का प्रयोग किया गया है। पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार हाट थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विपिन  कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सदर थाना, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चांद मंसूरी शामिल थे।

 

Leave a Comment