BHRNEWS

41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को चार गोल के मुकाबले पांच गोल से पराजित कर कांस्य पदक जीत लिया है। 1980 के मास्को ओलंपिक में भारत को अंतिम जीत मिली थी। उसके 41 साल बाद यह जीत मिली है। ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह तीसरी बार कांस्य पदक जीतने का इतिहास है। इसके पहले 1968 में मेक्सिको सिटी और 1972 में म्यूनिख में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। टोक्यो में भारतीय खिलाड़ी पहले तो पिछड़ते दिखे, लेकिन अचानक उन्होंने रफ्तार पकड़ी और जीत हासिल की। जर्मनी ने पहले हाफ में एक गोल किया। इसके बाद जर्मनी ने तीन गोल कर दिया। पिछड़ रही भारतीय टीम ने अचानक दमखम दिखाया और जबरदस्त वापसी करते हुए चार गोल दिया। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 2 गोल किये जबकि हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल कर भारत को जीत दिला दी। टीम की जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Leave a Comment