Bihar Corona Update

BHRNEWS

Bihar Corona Update : बिहार के नालंदा में शिक्षिका कोरोना संक्रमित मिली, तीन दिन के लिए स्कूल बंद

Bihar Corona Update

Bihar Corona Update News

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब स्कूल भी इससे अछूते नहीं रह गये हैं। राज्य के नालंदा जिले के साठोपुर मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षिका की कोरोना  संक्रमित मिली हैं। इसकी जानकारी होते ही पूरे स्कूल के अन्य शिक्षकों और बच्चों में सनसनी फैल गयी। विद्यालय प्रधान ने तत्काल इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार को दी। जिन्होंने  सूचना मिलते ही स्कूल को  अगले तीन दिनों के लिये बंद करने का निर्देश दिया है।। इस संबंध में जिले के सिविल   सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही  स्कूल के सभी कर्मियों और बच्चों को चिन्हित   किया जा रहा है जो लोग शिक्षिका के सम्पर्क में आये हैं।

बच्चों और शिक्षिकों का कोरोना जांच कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों के  दौरान कोरोना के छह सौ बासठ नये मामले मिले हैं। पटना जिले में सबसे अधिक दो  सौ सतासी मामले पाये गए हैं। इसके अलावा गया जिले में पैंतीस,  भागलपुर में  इकतीस और जहानाबाद में तीस मामलों के पाये जाने की खबर है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पॉजिटिव  मामले दर्ज किये गये हैं। अभी सक्रिय मामलों की संख्या राज्य में दो हजार तीन सौ  तिरसठ है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल दो सौ चार मरीजों को    उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी  है।

इधर, बिहार कांगेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा   कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। श्री झा ने स्वयं ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की है। राज्य के  मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना   संक्रमण के मामले को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने लोगों से  सार्वजनिक   जगहों पर मास्क और दो गज की दूरी अपनाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी  ने जानकारी देते हुए कहा कि  संक्रमण रोकने के लिए जिले  में अट्ठारह कंटेनमेंट जोन बनाये जा रहे हैं।

Leave a Comment