BHRNEWS

कोरोना वायरस से चीन में 95 पुलिस अधिकारी और 45 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

मिस्र में तीन चिकित्सक और 13 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस पॉजिटीव मिले

नई दिल्ली : चीन में कोरोना वायरस से 95 पुलिस अधिकारी और 46 चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान गंवायी है। चीन की एक सरकारी के अनुसार यह जानकारी दी गयी है। चीन ने 4 अप्रैल को राष्ट्रीय शोक दिवस का आयोजन किया और इसमें इसकी जानकारी लोगों से साझा की है। गौरतलब हो कि चीन में अब तक लगभग 81 हजार से अधिक संक्रमित पाये गये हैं। जिसमें से 3 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मरने वाले पुलिस अधिकारियों में 60 अग्रिम पंक्ति के पुलिस अधिकारी थे तो 35 सहायक पुलिस अधिकारी थे।

इसके साथ ही 45 चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान गंवा दी है। जिन्होंने जोखिम लेकर काम किया है। कुछ दिन पहले चीन के अधिकारियों ने बताया था कि लगभग 3 हजार चिकित्सा कर्मी वायरस से संक्रमित हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।
इसके साथ ही मिस्र के मुख्य कैंसर अस्पताल में काम करने वाले तीन डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना वायरस मिला है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Comment