BHRNEWS

विश्व में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या 5 लाख के पार, 24 हजार लोगों की गंवायी जान

नई दिल्ली : कोरोना वायरस का कोविड 19 का कहर विश्व पर से कम नहीं हो रहा है। अब तक लगभग 24 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि साढ़े 5 लाख लोग इसके शिकार हो गये हैं। ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जौनसन और स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक में भी कोरोना का वायरस मिला है। इससे पूरी दुनिया में सनसनी फैल गयी। प्रधानमंत्री बोरिस ने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी। लंदन के इंपीरियल कॉलेज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गयी तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इस टीम का नेतृत्व प्रोफेसर नील फर्गुसन कर रहे हैं। जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ 50 वैज्ञानिकों की एक टीम है। ब्रिटेन में 575 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक दिन में 110 लोगों के मरने का रिकार्ड है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा 84 हजार मामले सामने आ चुके हैं। जहां लगभग तेरह सौ लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में लगभग 82 सौ लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी इसका संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। काफी कोशिशों के बाद भी अब तक 720 लोग इससे संक्रमित पाये गये हैं जबकि 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन इसका आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

इधर, चीन के वुहान शहर में पिछले दो दिन से इस बीमारी से संक्रमित होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। चीन में अब तक लगभग 80 हजार मामले सामने आये हैं। यहां पर बत्तीस सौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही स्पेन में लगभग 5 हजार, फ्रांस में 17 सौ लोगों की मौत हो गयी है।

ईरान में इस बीमारी से 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 140 तक पहुंच गयी है जबकि अब इस देश में लगभग 24 सौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इंडोनेशिया में 85 लोगों की मौत हो गयी है और एक हजार लोग संक्रमित हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

जर्मनी में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या ढाई सौ तक पहुंच गयी है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 42 हजार के आसपास पहुंच गयी है।

इजरायल में अब तक दस लोगों की मौत हो गयी है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया है।

 

Leave a Comment