BHRNEWS

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 20 लोगों की गयी जान

नई दिल्ली : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है। अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि लगभग 16 सौ लोग इससे संक्रमित हो गये हैं। जानकारी के अनुसार इस देश में 25 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। जबकि 29 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 10 लोग गम्भीर रूप से पीड़ित बताये जा रहे हैं।

देश की सरकार ने कहा है कि प्रशासन पूरी तरह से लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। किसी भी परिस्थिति में लोगों को मरने नहीं दिया जायेगा।

Leave a Comment