BHRNEWS

विश्व में लगभग तीस हजार की मौत, साढ़े छह लाख हुए संक्रमित

कोरोना वायरस के कोविड 19 से पूरे विश्व में अब तक लगभग 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि साढ़े छह लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार भारत में भी संक्रमण फैलता ही जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9 सौ के आसपास पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या 24 के पास पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक देश में 917 संक्रमित मरीजों की बात कही है।

अमेरिका में इस वायरस के प्रकोप से लगभग 22 सौ लोगों की मौत हो गयी है और एक लाख 25 हजार लोग संक्रमित हो गये हैं।

इटली इस बीमारी से अब तक सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जहां लगभग 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश में संक्रमितों की संख्या 92 हजार के पास पहुंच चुकी है।

स्पेन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हजार के पास पहुंच गयी है। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 72 हजार हो गयी है।

ईरान में ढाई हजार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि लगभग 35 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। दक्षिण कोरिया की सरकार ने इसे नियंत्रित करने का पूरा प्रयास कर रही है। यहां लगभग डेढ़ सौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

पाकिस्तान में भी यह वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो गयी और 14 सौ लोग संक्रमित हो गये हैं।

इधर, कनाडा के प्रधानमंत्री सोफी ग्रेगोइरे टूडो ने कोरोना वायरस से ठीक होने की घोषणा की है। उन्होंने फेसबुक के माध्यम से यह जानकारी लोगों से साझा की है।

 

Leave a Comment