BHRNEWS

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 61 हजार के पास पहुंची, 11 लाख से अधिक संक्रमित

 

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कोविड 19 से विश्व के 185 देश प्रभावित हैं। चीन से शुरू इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे विकसित देश हैं। पूरे विश्व में अब तक लगभग 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग 61 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी कम नहीं है और वह अब तक 2 लाख से अधिक पहुंच गयी है।

भारत में भी इससे पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 29 सौ के पार हो गयी है जबकि 68 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही 180 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

अमेरिका में पहला मामला आने के बाद से अब तक लगभग 7 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 3 लाख 75 हजार तक पहुंच गयी है।

इटली में मरने वालों की संख्या साढ़े 14 हजार के पास पहुंच गयी है, जबकि एक लाख 15 हजार लोग संक्रमित हुए हैं।

चीन में इस बीमारी से अब तक 32 हजार से अधिक लोगों की जान चली गयी है। यहां अब तक 82 हजार लोग संक्रमित पाये गये हैं।

स्पेन में अब तक लगभग 12 हजार लोगों की जान जा चुकी है और एक लाख 24 हजार से अधिक लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं। स्पेन में यह बीमारी अभी गम्भीर स्थिति में है जहां अगले 24 घंटे के अंदर लगभग 6 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी प्रकार इरान में लगभग 3 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, 55 हजार लोग अभी भी पीड़ित हैं।

फ्रांस में साढ़े 6 हजार और ब्रिटेन में 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इन देशों में अगले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी प्रकार इरान में 3 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

रूस में 43, बेल्जियम में 12 सौ, नीदरलैंड में 1650, कनाडा में 204, ब्राजील में 360, इजरायल में 44] पाकिस्तान में 40 समेत अन्य देशों में लोगों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है।

Leave a Comment