BHRNEWS

विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 28 हजार के पार, साढ़े छह लाख संक्रमित .

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कोविड 19 से पूरे विश्व में अब तक लगभग 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही लगभग साढ़े छह लाख लोग संक्रमित मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है। भारत में अब तक इससे पीड़ित मरीजों की संख्या नौ सौ के पार हो चुकी है जबकि 20 लोगों की मौत हो गयी है।

इस वायरस के सबसे पहले केन्द्र चीन में अब तक 82 हजार लोग संक्रमित मिले हैं जबकि 33 सौ लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक मौत इटली में हुई है जहां यह आंकड़ा 10 हजार के आसपास पहुंचने वाला है। इस देश के 86 हजार लोगों में संक्रमण मिला है। अमरिका में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है तो मरने वालों की संख्या 17 सौ के पार पहुंच गयी है। एक लाख से अधिक संक्रमण होने के कारण अमेरिका पहले स्थान पर पहुंच गया है।

स्पेन में मरने वालों की संख्या 57 सौ हो गयी है जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार पहुंच चुकी है।

जर्मनी में लगभग 3 सौ लोगों की मौत हो चुकी है और 48 हजार लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं।

पाकिस्तान में भी अब यह वायरस पांव पसारने लगा है। जहां 10 लोगों की मौत हो गयी है और 14 सौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही दक्षिण कोरिया में 138, स्वीट्जरलैंड में 230, नीदरलैंड में 635 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व में इस संक्रमण से मुक्त होने वालों की भी कमी नहीं है। अब तक लगभग एक लाख 30 हजार लोग ठीक हो गये हैं।

Leave a Comment