BHRNEWS

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44 हजार के पार, 8 लाख संक्रमित

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कोविड 19 से विश्व के 185 देश प्रभावित हो चुके हैं। चीन से शुरू इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे विकसित देश हुए हैं। पूरे विश्व में अब तक लगभग साढे 8 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग 44 हजार से अधिक जान जा चुकी है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी कम नहीं है और वह अब तक एक लाख 85 हजार पहुंच गयी है। पीडितों में 33 हजार से अधिक लोग गम्भीर रूप से संक्रमित हैं तो 5 लाख लोग मध्य स्थिति में हैं।

अमेरिका में पहला मामला आने के बाद से अब तक लगभग 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या एक लाख 88 हजार तक पहुंच गयी है।

इटली में लगभग 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी है और एक लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इस देश में राहत की एक बड़ी खबर यही है कि अभी कोई नया मामला नहीं आ रहा है।

स्पेन में अब तक 9 हजार लोगें की जान जा चुकी है और एक लाख लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं। स्पेन में यह बीमारी अभी गम्भीर स्थिति में है जहां अगले 24 घंटे के अंदर लगभग 6 सौ लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी प्रकार इरान में लगभग 3 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, 47 हजार लोग अभी भी पीड़ित हैं।

फ्रांस में तीन हजार और ब्रिटेन में 2 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इन देशों में अगले 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसी प्रकार नीदरलैंड में 11 सौ लोगों की मौत हो गयी है।

ब्राजील में 200, डेनमार्क में 104, इजरायल में 21, स्वीडन में 235, पुर्तगाल में 185 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment