BHRNEWS

कोरोना वायरस से विश्व में मरने वालों की संख्या 21 हजार तक पहुंची

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कोविड 19 से पूरे विश्व में अब तक लगभग 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि साढ़े चार लाख लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं। भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक लगभग 7 सौ लोग में यह वायरस मिल  चुका है। जिनका इलाज किया जा रहा है। इटली में अब तक साढ़े सात हजार लोग अपनी जान गवां चुकें हैं। स्पेन में कोविड 19 का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जहां लगभग 36 सौ लोग मर चुके हैं। ईरान में मरने वालों की संख्या 22 सौ से उपर पहुंच चुकी है। दक्षिण कोरिया में 130 तीस लोगों की मौत हो गयी है। फिलिस्तिन में भी यह वायरस पहुंच चुका है जहां लगभग सौ लोग इससे संक्रमित बताये जा रहे हैं। इंडोनेशिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 75 तक पहुंच गयी है। सेनेगल में इस वायरस से लगभग सौ लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं। जबकि लाओस में छह लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिनका इलाज किया जा रहा है। कुवैत में कोरोना वायरस से बीमार होने वाले लोगों की संख्या दो सौ तक पहुंच गयी है।

 

Leave a Comment