BHRNEWS

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख 15 हजार के पार पहुंची, 18 लाख से अधिक संक्रमित

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कोविड 19 से विश्व के 185 देश प्रभावित हैं। चीन से शुरू इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे विकसित देश हैं। पूरे विश्व में अब तक लगभग 11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुके हैं जबकि लगभग 18 लाख से अधिक संक्रमित हो गये हैं।  बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी कम नहीं है और वह अब तक 4 लाख से अधिक पहुंच गयी है।

भारत में भी इससे पीड़ित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 9 हजार के पार हो गयी है जबकि 3 सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही लगभग एक हजार लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

अमेरिका में पहला मामला आने के बाद से अब तक लगभग 22 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 5 लाख 60 हजार तक पहुंच गयी है।

इटली में मरने वालों की संख्या साढ़े 19 हजार के पास पहुंच गयी है, जबकि एक लाख 56 हजार लोग संक्रमित हैं।

स्पेन में अब तक लगभग 17 हजार लोगों की जान जा चुकी है और एक लाख 69 हजार से अधिक लोग संक्रमित बताये जा रहे हैं। स्पेन में यह बीमारी अभी गम्भीर स्थिति में है जहां अगले 24 घंटे के अंदर लगभग 2 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी प्रकार इरान में लगभग 4 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, 73 हजार लोग अभी भी पीड़ित हैं।

यूनाईटेड किंगडम में 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 88 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये हैं।

रूस में 18 हजार से अधिक संक्रमित हैं तो 145 लोगों की जान जा चुकी है।

बेल्जियम में लगभग 4 हजार और नीदरलैंड में लगभग 3 हजार लोगों की मौत हो गयी है।

 

 

Leave a Comment