BHRNEWS

Delhi Election 2020: दिल्ली का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। दिल्ली में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली शहर नहीं है बल्कि धरोहर है। जो देश के कई रंगों को अपने में रखे हुए है। यह चुनाव इक्कीसवीं सदी को पहचान और गौरव देने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया है। यहां के लोगों ने देश को बदलने का काम किया है। अब उनका मत दिल्ली की तकदीर भी बदलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा को राज्य का शासन सौंपने को तैयार हैं।

Leave a Comment