BHRNEWS

पीड़ितों के लिए क्रिकेटर सचिन ने 50 लाख तो बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने दिये 10 लाख रूपये

नई दिल्ली : कोरोना वायरस एक ओर तबाही मचा रहा है तो दूसरी ओर उसके पीड़ितों को बचाने के लिए कई हाथ उठ खड़े हुए हैं। सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख रूपये की सहायता राशि दी है।

गौतम गम्भीर ने भी 50 लाख रूपये की सहायता राशि दी है, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पूणे के एक एनजीओ को एक लाख की मदद दी है। तेज गेंदबाज इरफान पठान और उनके भाई युसूफ पठान ने 4 हजार मास्क पुलिस को दिये हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने 50 लाख रूपये के चावल के वितरण करने की घोषणा की है।

विश्व बैडमिंटन की भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 लाख रूपये दिये हैं। पहलवान बजरंग पुनिया ने हरियाणा सरकार के राहत कोष में अपने छह माह के वेतन को दान देने की घोषणा की है।

 

Leave a Comment