BHRNEWS

Hong kong news: हांगकांग के पत्रकार जिम्मी लाय गिरफ्तार

नई दिल्ली : हांगकांग में मीडिया बड़े पत्रकार जिम्मी लाय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ करने का आरोप है। श्री लाय की गिरफ्तारी की जानकारी उनके सहयोगी ने दी है। जिसने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल कुछ प्रदर्शन हुए थे। जिसके बाद शहर में बीजिंग की ओर से लागू किए गए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया था। इसी के अंतर्गत यह गिरफ्तारी की गयी है। जबकि, मार्क सिमोन ने ट्विटर पर कहा कि जिम्मी लाय को विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही हांगकांग पुलिस ने अपने उपर लगे आरोपों से किनारा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के संदेह में और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गयी।

Leave a Comment