BHRNEWS

मीडिया ट्रायल पर रिया चक्रवर्ती पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में मीडिया के ट्रायल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली हैं। उन्होंने न्यायालय में नयी याचिका दायर कर मीडिया ट्रायल पर गुहार लगायी है। रिया ने याचिका में कहा है कि मीडिया यह साबित करने पर तुला हुआ है जैसे सुशांत सिंह की हत्या के लिए वह दोषी है। रिया ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को मामले से जोड़ते हुए कहा है कि जानबूझ कर मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उसने आरोप लगाया है कि बिहार में सुशांत की मौत की दुखद घटना को चुनावी कार्ड पर उपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment