BHRNEWS

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के स्थान पर तमिलनाडु की राज्यपाल ने संभाला प्रभार

नई दिल्ली : पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया गया है। जानकारों का कहना है कि श्रीमती बेदी को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी हटाना चाहते थे। एमआईडीएस के एक प्रोफेसर ने कहा कि किरण बेदी के कामकाज करने का तरीका भारतीय जनता पार्टी के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा था। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित इस प्रदेश पर अगर बेदी रहती तो आगामी तामिलनाडु चुनाव पर भी इसका असर पड़ने की सम्भावना बन सकती है। राज्य सरकार और किरण बेदी के बीच कई मामलों को लेकर आपसी खींचतान भी लगातार बनी हुई थी। दोनों एक दूसरे के कामकाज के तरीकों पर विरोध जताते रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का प्रभारी उपराज्यपाल बनाया है। वह नियमित नियुक्ति होने तक इस पद पर बनी रहेंगी। अपने पदमुक्त किये जाने पर किरण बेदी ने भारत सरकार का आभार जताया और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जनहित के कई काम किये गये, जिससे पुडुचेरी की जनता का भविष्य उज्जवल होगा।

Leave a Comment