BHRNEWS

लम्बे समय तक रह सकता है वायरस का प्रकोप

नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा है कि कोरोना वायरस के कोविड उन्नीस से एक लम्बी लड़ाई लड़नी होगी। पत्रकारों से बात करते हुए महानिदेशक ने कहा कि कई भू-क्षेत्रों में यह बीमारी विभिन्न चरणों में है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूरोप में नये मामले आने कम हो गये हैं तो मध्य और दक्षिण अमेरिका में स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

श्री गेब्रियेसस ने कहा कि विश्व के कई देशों में यह महामारी शुरूआती चरण में है। जिसके कारण हमें लम्बा रास्ता तय करना है। यह वायरस बेहद खतरनाक है। इसका प्रकोप दुबारा बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस लम्बे समय तक लोगों के बीच रहेगा, इस लिए सभी को सावधान रहना होगा।

Leave a Comment